हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद।

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। थाना देल्हूपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र प्रसाद बनवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइपनुमा रॉड भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को थाना देल्हूपुर क्षेत्र के गजेहरा जंगल के पास प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधियों के खिलाफ प्रतापगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें