कुंडा खेमीपुर के आदर्श पाण्डेय बने एबीवीपी के पूर्ण कालिक विस्तारक 

कुंडा खेमीपुर के आदर्श पाण्डेय बने एबीवीपी के पूर्ण कालिक विस्तारक

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रान्त अभ्यास वर्ग में नवीन दायित्व की घोषणा मंगलवार को हुई। कुंडा क्षेत्र के खेमीपुर निवासी डा0 अरविन्द कुमार पाण्डेय वर्तमान समय में जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज बाराबंकी में एसोसिएट प्राफ़ेसर के पद पर कार्यरत है। इनके बड़े पुत्र आदर्श पाण्डेय 2017 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाराबंकी के सक्रिय सदस्य बने। इसके बाद लगातार कई दायित्व पर कार्य किये। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध प्रांत अभ्यास वर्ग 13 जून से 16 जून 2026 तक गोपाल सरस्वती सेकेंडरी स्कूल रायबरेली में आयोजन किया गया। मंगलवार को 2026 से 27 में राष्ट्र सेवा से प्रेरित होकर एबीवीपी में आजीवन पूर्ण कालिक सदस्य एवं बाराबंकी जिला के विस्तारक बनाये गये। जब इसकी जानकारी गृह गांव खेमीपुर पहुंची तो चाचा रावेन्द्र भूषण पाण्डेय गुड्डू अधिवक्ता हाईकोर्ट व आसपास के पड़ोसी खुश हुए कि मेरे घर का बेटा राष्ट्र सेवा की ओर अग्रसर है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें