एटा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सौतेली मां पर लगाए गए गंभीर आरोप

एटा में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सौतेली मां पर लगाए गए गंभीर आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित शीतलपुर गांव के समीप सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान शीतलपुर निवासी अतुल पुत्र महिपाल (22) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सुबह करीब 9:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मौसी ने अतुल की सौतेली मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें