केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, 18 जून 2026 को तुलसी सदन (हादीहॉल) में सूचना विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों ने अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई।प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों, आमजन एवं आगंतुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बताया।
ये भी पढ़ें अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो सगे भाई गंभीर घायल।












