जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के तहत ई-लॉटरी संपन्न
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


ई-लॉटरी के माध्यम से 02 दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग 2.4 करोड़ का राजस्व होगा प्राप्त
गौतमबुद्धनगर 16 जून, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एनआईसी के सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के प्रावधानानुसार ई-लॉटरी के माध्यम से अवस्थित मॉडल शॉप की 02 दुकानों का आज ऑनलाइन आवंटन का लाईव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत मॉडल शॉप की 02 दुकानों के लिए 06 आवेदन प्राप्त हुए। ई-लॉटरी में प्राप्त आवेदनों के द्वारा लगभग 06 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के दौरान नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग, पुलिस विभाग द्वारा नामित अधिकारी एवं समस्त आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












