‘‘जी0डी0ए0 में ओ.टी.एस. योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्राप्त मामलों पर त्वरित कार्रवाई हेतु द्वितीय दिवस भी कैम्प का आयोजन‘‘
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी


दिनांक-17-जून-2026गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा आयोजित विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में आवेदनों का त्वरित निस्तारण; आमजन से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान।गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जनसाधारण की सहूलियत और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान हेतु दिनांक 16.06.2026 से 18.06.2026 तक एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के द्वितीय दिवस यानि आज दिनांक 17.06.2026 में भी आवेदकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ‘एक मुश्त समाधान’ (OTS) योजना एवं ‘मधूबन बापूधाम स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण किया गया। विभागीय समीक्षा के अनुसार, शिविर के दूसरे दिन की प्रगति का विवरण निम्नवत है:
ओ.टी.एस. (OTS) योजना के अंतर्गत प्रगति:
नवीन आवेदन: ऑनलाइन माध्यम से कुल 24 नए आवेदन प्राप्त हुए। स्वीकृत मामले: पूर्व से लंबित/पुराने आवेदनों में 14 आवेदकों को मांगपत्र प्राप्त कराए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (मधुबन बापूधाम – रजिस्ट्री कैंप):
योजना के अंतर्गत आवंटियों के पक्ष में निष्पादित होने वाली रजिस्ट्री प्रक्रिया को गति देने के लिए आयोजित विशेष कैंप के परिणाम उत्साहजनक रहे: रजिस्ट्री हेतु कुल 10 नए प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के उपरांत रजिस्ट्री के आदेश जारी किए जाएंगे।
आधिकारिक अपील
गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण सभी सम्मानित नागरिकों एवं आवंटियों से यह अपील करता है कि वे इस तीन-मासीय विशेष शिविर की अवधि का संज्ञान लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं।












