गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर रेट थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 01 ई-रिक्शा बरामद।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरण-दिनांक 18.06.2026 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी करने वाला अभियुक्त रामअवतार पुत्र मोहर सिंह को सेक्टर-14 गंदे नाली की पटरी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा संबंधित मु0अ0सं0-293/2026 धारा 303(2) बीएनएस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रामअवतार पुत्र मोहर सिह निवासी ग्राम टंडोली जानखा, थाना पाली, अलीगढ़ वर्तमान पता न्यू अशोक नगर, थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली, उम्र 38 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-293/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण-
चोरी का ई-रिक्शा रजि0नं0- UP16PT8504
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












