नोएडा,के थाना दादरी पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त (पति) गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दुपट्टा बरामद।

नोएडा,के थाना दादरी पुलिस द्वारा पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त (पति) गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दुपट्टा बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कार्यवाही का विवरण-दिनांक 17.06.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से स्वयं की पत्नी कविता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या करने वाला अभियुक्त मोहित पुत्र अनूप को नवीन मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दुपट्टा बरामद किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण/ पूछताछ का विवरण-पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह शराब पीने का आदी है, जिसके कारण उसका अपनी पत्नी कविता के साथ आए दिन विवाद एवं झगड़ा होता रहता था। हम दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी तथा पत्नी द्वारा खाना न बनाने/न देने की बात पर अभियुक्त द्वारा गुस्से में आकर दुपट्टे से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे पत्नी कविता की मृत्यु हो गई।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मोहित पुत्र अनूप निवासी ग्राम चिटहैरा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0- 270/2026 धारा103(1) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।बरामदगी का विवरण-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल दुपट्टा,पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें