कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।थाना फेस-3 पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एप के माध्यम से लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 10 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य।थाना फेस-3 पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एप के माध्यम से लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 10 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

नोएडा क्षेत्र में थाना फेस-3 पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एप के माध्यम से लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 10 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन व ₹10200/- नकद बरामद।गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह कि पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, उक्त के संबंध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा दी गई कार्यवाही का विवरण- दिनांक 18.06.2026 को थाना फेस-3 पुलिस एवं साइबर सेल द्वारा बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एप (Facebook, Instagram) के माध्यम से लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 10 शातिर अभियुक्त 1. एलन एंटनी पुत्र वी0जे एंटनी 2. अंकित कुमार पुत्र जयशंकर प्रसाद 3. राहुल पुत्र मनोज प्रसाद 4. शकील पुत्र मइमुद्दीन 5. राजशेखर पुत्र मणिक्यम 6. गुरु प्रसाद पुत्र शिव शरण अप्पा 7. विनय डीपी पुत्र परमेश्वर 8. विनोद कुमार पुत्र मुनीरेड्डी 9. संतोष पुत्र मनोहर निवासी 10. चेतन पुत्र शांतइया को सेक्टर-121 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन, 10200 रुपये नकद व 04 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण- विगत लगभग 02 माह से NCRP पोर्टल/समन्वय पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबर,आईएमईआई एवं बैंक खातों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 18 शिकायतें कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश में दर्ज है। साइबर सेल/ स्थानीय पुलिस द्वारा की गई जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि विभिन्न फर्जी बैंक खातों के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया जा रहा था। ठगी के लिए प्रयुक्त बैंक खातों को शीघ्र बंद कर नए खाते उपयोग में लिए जाते थे तथा सिम/मोबाइल नंबर भी लगातार बदले जाते थे, जिससे पहचान छिपाई जा सके।पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया गया कि वे *Facebook, Instagram* जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लॉटरी एवं इनाम जीतने संबंधी फर्जी विज्ञापन प्रसारित करते थे तथा लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने संपर्क नंबर साझा करते थे। इसके बाद आमजन को लॉटरी जीतने का झांसा देकर ₹50 में फर्जी लॉटरी टिकट भेजा जाता था। बाद में उन्हें 12 लाख रुपये की लॉटरी लगने का प्रलोभन देकर टीडीएस, जीएसटी, एनओसी, इनकम टैक्स क्लीयरेंस, आरबीआई क्लीयरेंस एवं फाइनल ट्रांसफर चार्ज के नाम पर अलग-अलग किस्तों में धनराशि अपने फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई जाती थी। अभियुक्तगण दक्षिण भारत के लोगों को टारगेट कर उनकी भाषा में बातचीत करते थे ताकि विश्वास बनाया जा सके। ठगी के लिए फर्जी इनकम टैक्स विभाग एवं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रमाण पत्र तैयार कर व्हाट्सएप पर भेजे जाते थे। इस कार्य में प्रयुक्त फर्जी बैंक खाते एवं सिम कार्ड एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे लगातार सिम एवं मोबाइल नंबर बदलते रहते थे तथा साक्ष्य छिपाने हेतु सिम नष्ट कर देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-(1.)एलन एंटनी पुत्र वी0जे एंटनी ग्राम व थाना सर्जापुर, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 27 वर्ष, शिक्षा- 12वीं। (2.)अंकित कुमार पुत्र जयशंकर प्रसाद निवासी कतरी सराय, थाना कतरी सराय, नांलदा (बिहार), उम्र 18 वर्ष, शिक्षा- B.sc (Appearing). (3.)राहुल पुत्र मनोज प्रसाद निवासी कतरी सराय, थाना कतरी सराय, नांलदा (बिहार), उम्र 18 वर्ष, शिक्षा- 12वीं।(4.)शकील पुत्र मइमुद्दीन निवासी ग्राम कलबुर्गी, थाना कलबुर्गी, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 29 वर्ष, शिक्षा- 12वीं।(5.) राजशेखर पुत्र मणिक्यम निवासी ग्राम बनारगटा, थाना बनारगटा, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 29 वर्ष, शिक्षा- 12वीं।(6.)गुरु प्रसाद पुत्र शिव शरण अप्पा निवासी ग्राम गुलबर्गा, थाना गुलबर्गा, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 22 वर्ष, शिक्षा- 10वीं।(7).विनय डीपी पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम मणि केरी, कुडकु (कर्नाटक), उम्र 28 वर्ष, शिक्षा- 9वीं। (8.) विनोद कुमार पुत्र मुनीरेड्डी निवासी ग्राम कोडिचिकनाहल्डी रोड, थाना बोमनाहली, कर्नाटक, उम्र 33 वर्ष, शिक्षा- 10वीं।(9.)संतोष पुत्र मनोहर निवासी ग्राम वीजिपुरा, थाना चिक्काजाला, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 24 वर्ष, शिक्षा- 9वीं। (10.)चेतन पुत्र शांतइया निवासी कलबुर्गी, थाना कलबुर्गी, बेंगलुरु (कर्नाटक), उम्र 21 वर्ष, शिक्षा- 10वीं। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 338/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर। बरामदगी का विवरण-1-घटना में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन 2- 10200 रुपये नकद व 04 डेबिट कार्ड,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें