’’गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 3 दिवसीय आयोजित शिविर आज सफलतापूर्वक समापन हुआ‘‘एक मुश्त समाधान (OTS) योजना और मधुबन बापूधाम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आयोजित
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक-18-जून-2026 गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जनसाधारण की सहूलियत एवं , लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान हेतु, एक मुश्त समाधान (OTS) योजना और मधुबन बापूधाम प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का आज अंतिम दिन था। इस तीन दिवसीय शिविर दिनांक 16.06.2026 से दिनांक 18.06.2026 के दौरान आम जनता और आवंटियों द्वारा भरपूर भाग लिया गया और उनकी तरफ से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।शिविर के समापन पर कुल प्रगति का अंतिम विवरण निम्नवत हैः-1.एकमुश्त समाधान योजना (OTS) योजना के अंतर्गत नवीन आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कुल 18 नए आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 12 प्रकरणों को स्वीकृत किया गया। 2. प्रधानमंत्री आवास योजना (मधुबन बापूधामः- रजिस्ट्री कैंप)योजना के अंतर्गत आवंटियों के पक्ष में निष्पादित होने वाली रजिस्ट्री प्रक्रिया को गति देने के लिए आयोजित विशेष कैंप के परिणाम उत्साहजनक रहे, जिसमे-रजिस्ट्री हेतु कुल 11 पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के उपरांत 4 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी आवंटिओ को प्राधिकरण की ओर से सधन्यवाद।












