मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित,मोहर्रम से सम्बंधित आवश्यक तैयारियां 20 जून तक पूर्ण करें सम्बंधित अधिकारी जिला- धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर





मोहर्रम पर्व आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न करायें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़:-ताजिये की कुल ऊंचाई की 12 फीट से अधिक ना हों, किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए:
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें: अपर पुलिस आयुक्त श्री राज करन नैय्यर गाजियाबाद।दिनांक: 17 जून, 2026उत्तर प्रदेश सरकार एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप प्रदेश में सभी पर्व एवं त्योहारों को सौहार्द, शांति, भाईचारे तथा उत्साह के साथ संपन्न कराए जाने के क्रम में आज महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री राज करन नैय्यर की अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व के आयोजन के संबंध में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों/आयोजनकर्ताओं द्वारा मोहर्रम आयोजन स्थलों तथा करबला क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त मार्ग तथा झूलते विद्युत तारों को व्यवस्थित कराने संबंधी मांगें रखी गईं। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं 20 जून, 2026 से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि पूर्व में भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों के दौरान समाज द्वारा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मोहर्रम पर्व भी आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने सुरक्षा एवं नियमानुसार व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निर्देश दिए कि मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई भूमि स्तर से 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए तथा पूर्व से प्रचलित परंपराओं के अनुसार ही आयोजन संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र अथवा डीजे का प्रयोग किया जाता है तो उसकी ध्वनि निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप ही रखी जाए।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने आयोजनकर्ताओं से अनुरोध किया कि कार्यक्रम से पूर्व अपने स्वयंसेवकों (वॉलंटियर) की सूची पूर्ण विवरण सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध करा दें, जिससे आयोजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें।बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस आयुक्त श्री राज करन नैय्यर ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के अनुसार जनपद में 87 ताजिए निकाले जाएंगे। इसके अतिरिक्त मन्नत के ताजिए भी निकाले जा सकते हैं। उन्होंने सभी आयोजनकर्ताओं से अपील की कि ताजियों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा उनकी ऊंचाई 12 फीट से अधिक न रखी जाए।उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों को भी इन निर्देशों से अवगत कराया जाए।अपर पुलिस आयुक्त श्री राज करन नैय्यर ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारी (एसीपी) अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मोहर्रम मार्गों का निरीक्षण करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यदि आयोजन से संबंधित कोई प्रशासनिक आवश्यकता अथवा समस्या हो तो उसे समय रहते प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए, ताकि उसका त्वरित निराकरण किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आयोजनकर्ता तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












