केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम,सूचना विभाग की आकर्षक प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट रहे आकर्षण का केंद्र शहर विधायक श्री संजीव शर्मा व मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने फीता काटकर शुभारंभ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम,सूचना विभाग की आकर्षक प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट रहे आकर्षण का केंद्र शहर विधायक श्री संजीव शर्मा व मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने फीता काटकर शुभारंभ

संवाददाता पवन सूर्यवंशी NCR UP

जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए 15 स्टालों से मिली लोगों को लाभप्रद जानकारियां, स्वास्थ्य कैम्प का भी लिया लाभ सदर विधायक श्री संजीव शर्मा व मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने फीता काटकर किया प्रदर्शनी का शुभारम्भ गाजियाबाद। केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन, गाजियाबाद में भव्य कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्री संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चैनपाल सिंह एवं पूर्व एमएलसी श्री दिनेश गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित आकर्षक प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने सूचना विभाग द्वारा लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सेल्फी प्वाइंट ने युवाओं, महिलाओं एवं अन्य आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर कार्यक्रम की स्मृतियों को संजोया।सूचना विभाग ने जन-जन तक पहुंचाई सरकार की उपलब्धियां सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थी कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़ी पहलों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त सूचना विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। “छू-मंतर पार्टी” द्वारा प्रस्तुत जादू के कार्यक्रम ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। आकर्षक प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्सव, जागरूकता एवं जनसहभागिता का वातावरण बना रहा।विभिन्न विभागों के 15 स्टॉलों पर उमड़ी नागरिकों की भीड़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में लगभग 15 से अधिक विभागों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए। इनमें सौर ऊर्जा, बैंकिंग, पशुपालन, उद्यान एवं फल विकास, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, उद्योग विभाग, डूडा, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, कौशल विकास मिशन, सेवायोजन विभाग, खाद्य एवं ग्रामोद्योग, जिला पंचायत राज विभाग, ग्राम पंचायत, नगर निगम, विद्युत विभाग एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं के लाभ एवं प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की।जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं जनसामान्य तक उनकी पहुंच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के कल्याण हेतु अनेक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को प्राप्त हुआ है। प्रदर्शनी का उद्देश्य इन,उप लब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना है।कार्यक्रम का समापन जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें