पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर थाना जेवर पर एक 04 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई ओर जेवर पुलिस ने,40 मिनट के अंदर बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी NCR UP
पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 17.06.2026 को थाना जेवर पर एक 04 वर्षीय बच्ची के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना जेवर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए खोजबीन प्रारंभ की गई। पुलिस टीम की तत्परता एवं सतर्कता के परिणामस्वरूप मात्र 40 मिनट के अंदर बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची के परिजन जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के निवासी हैं तथा बच्ची अपनी मौसी के घर जेवर आई हुई थी, जहां से वह अनजाने में घर से निकलकर लापता हो गई थी।
बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं संवेदनशीलता की सराहना की गई।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












