उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन में जनकल्याणकारी प्रदर्शनी का किया अवलोकन एवं DM:श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं CDO,श्री कुमार सौरभ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत,12 वर्षों में विकास और सुशासन के हर क्षेत्र में,उपमुख्यमंत्री
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


























12 वर्षों में विकास और सुशासन के हर क्षेत्र में हुए आमूलचूल परिवर्तन: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण को समर्पित रहा केंद्र सरकार का 12 वर्षीय कार्यकाल : बृजेश पाठक ,कृषि से लेकर आधारभूत संरचना तक सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाओं से किसानों को मिला सशक्ति करण : बृजेश पाठक ,सूचना विभाग अधिकारी द्वारा की आकर्षक प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, सरकार की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक गाजियाबाद। केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन, गाजियाबाद में जिला प्रशासन द्वारा 17 जून से 19 जून तक तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक के आगमन पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी “प्राकृतिक खेती, कृषक कल्याण, कृषि, पौध संरक्षण, जैविक कीटनाशक एवं मिलेट्स” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ममता त्यागी, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, सदर विधायक श्री संजीव शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, लोनी विधायक श्री नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल, भाजपा नेता श्री बसंत त्यागी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का पौधा, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी को किया सम्बोधित गोष्ठी को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देश जनता के कल्याण, सामाजिक सुधार, मजबूत अर्थव्यवस्था तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में विकास एवं सुधार के प्रत्येक क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। सरकार ने जहां अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है, वहीं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन एवं कार्य करने की स्वतंत्रता भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी निरंतर कार्य किए गए हैं। युवाओं एवं उद्यमियों को एमएसएमई सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें कृषि के प्रत्येक क्षेत्र में सुविधाएं प्रदान की गई हैं। आज विद्युत आपूर्ति, सुरक्षित सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं गरीब कल्याण के क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों की भूमि सुधार, बुवाई, सिंचाई, फसल सुरक्षा, बीमा एवं आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम-कुसुम योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, ई-नाम तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका किसान लाभ उठा सकते हैं।
सूचना विभाग की प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट रहे आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा स्थापित आकर्षक प्रदर्शनी एवं सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं, महिलाओं एवं अन्य आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर कार्यक्रम की स्मृतियों को संजोया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। प्रदर्शनी में आने वाले नागरिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, लाभार्थी कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़ी पहलों के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने भी उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन उत्सव, जागरूकता एवं जनसहभागिता का वातावरण बना रहा।
विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर उमड़ी नागरिकों की भीड़
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के 16 स्टॉल लगाए गए। इनमें यूपी नेडा, विद्युत विभाग, बैंकिंग संस्थाएं, डूडा, कृषि विभाग, कृषि रक्षा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, जिला उद्योग केंद्र, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, श्रम विभाग, सेवायोजन, कौशल विकास मिशन, नगर निगम, पंचायत राज विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, एनआरएलएम, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं रसद, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। कृषि विभाग की गोष्ठी में प्राकृतिक खेती एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अवगत कराया गया कि प्रदर्शनी के तृतीय दिवस 19 जून को प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं एनजीओ सहभागिता विषयक गोष्ठी तथा अपराह्न 3 बजे पेंशन विभाग की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी।












