जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्यायें,01 सप्ताह में प्रार्थी श्रीमती सुशीला देवी को दिलाया योजनाओं का लाभ

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्यायें,01 सप्ताह में प्रार्थी श्रीमती सुशीला देवी को दिलाया योजनाओं का लाभ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक: 19 जून 2026गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूपत् त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान विधवा महिला श्रीमती सुशीला देवी पत्नी स्व.प्रेम चंद ने अपनी दयनीय स्थिति की व्यथा सुनाते हुए पिछले सप्ताह दिनांक 13 जून को जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया कि डीएम साहब मेरी पेंशन चालू करवा दीजिए और राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने की भी कृपा करें। जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने 01 सप्ताह में ही उक्त प्रार्थी की पेंशन शुरू कराई और राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड भी बनवाया। प्रार्थी ने जिलाधिकारी महोदय व मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया।जनता दर्शन के दौरान एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal