भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर गोष्ठी,भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये: विधायक अजीत पाल त्यागी

भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना पर गोष्ठी,भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किये: विधायक अजीत पाल त्यागी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक: 19/06/2026गाजियाबाद।भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गाजियाबाद के विकास भवन परिसर में दिनांक 17 जून से 19 जून 2026 तक विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रदर्शन हेतु प्रदर्शनी, स्टॉल एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 19 जून 2026 को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना विषयक एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री अजीत पाल त्यागी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), परियोजना अधिकारी, नेडा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।साथ ही बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारम्भ परियोजना अधिकारी, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) द्वारा मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। तत्पश्चात उन्होंने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के अंतर्गत उपलब्ध सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, सौर रूफटॉप संयंत्रों के लाभ एवं ऊर्जा बचत से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) द्वारा योजना के अंतर्गत उपलब्ध बैंक ऋण सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि पात्र उपभोक्ता सरल एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से ऋण प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में जनपद में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न अधिष्ठापना एजेंसियों (वेंडर्स) द्वारा भी सक्रिय सहभागिता की गई।दिव्या पावर, धरती सोलर, केएसएन सोलर, वीवोल्ट, ओन नेटवर्क सहित अन्य वेंडर्स द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर सौर रूफटॉप संयंत्रों की तकनीकी जानकारी, स्थापना प्रक्रिया, योजना के लाभ एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया। उपस्थित नागरिकों द्वारा स्टॉलों पर पहुँचकर विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त की गईं। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता में इन वेंडर्स का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा सौर ऊर्जा, विद्युत व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, औद्योगिक विकास तथा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में किए गए कार्यों से आम जनता को व्यापक लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार की सौर ऊर्जा योजनाओं के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। रूफटॉप सोलर परियोजनाओं और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के कारण आम नागरिकों के बिजली खर्च में कमी आ रही है तथा देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विद्युत क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। आज प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहले की तुलना में कहीं बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विद्युत अवसंरचना को मजबूत करने के लिए नए उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और आधुनिक तकनीकों का विस्तार किया गया है। कानून-व्यवस्था के विषय में विधायक त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के कारण प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है तथा महिलाओं और आम नागरिकों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश उद्योगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं और निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे युवाओं को लाभ मिल रहा है। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रभावी नीतियां लागू की गई हैं। ईवी निर्माण, चार्जिंग अवसंरचना और निवेश को प्रोत्साहन दिए जाने से प्रदूषण में कमी आएगी तथा हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना नहीं, बल्कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। मुरादनगर क्षेत्र के विकास के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास जारी रहेगा। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण किये हैं और निरंतर कर रही है। अपने संबोधन में माननीय अतिथियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योजना को अपनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली व्यय में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक, डीआरडीए द्वारा सभी मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडर्स एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें