थाना फेस-2 पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा की(अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये) खेप बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
दिनांक 20.06.2026 को गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त,थाना फेज-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त तपस मण्डल पुत्र कार्तिक मण्डल को दादरी मैन रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये) बरामद हुआ है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गैर राज्यों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी करता है और गांजा को महंगे दाम पर बेचता है। अभियुक्त का विवरण-तपस मण्डल पुत्र कार्तिक मण्डल निवासी डैरमाही नगर, थाना जियागंज, जिला मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल उम्र करीब 32 वर्ष शिक्षा- कक्षा- 8 तक।बरामदगी का विवरण-21 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये)पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 250/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












