कमिश्नर महोदय श्रीमती लक्ष्मी सिंह,गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य,थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लग्जरी वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश,Delhi NCR में एक पर(18),तो दुसरे पर(4)आर्म्स एक्ट,व,चोरी के घटना,कारित है
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में उक्त के संबंध में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा ,बताया गया कि उनकि टीम ने थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लग्जरी वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 चोर गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से चोरी की 03 लग्जरी कार, 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद। दिनांक 19.06.2026 को थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से लग्जरी वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 चोर 1.नीरज शर्मा पुत्र अमरपाल शर्मा 2.अजय सरकार पुत्र सुभाष सरकार को खरगोश पार्क के पास सेक्टर 54 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर चोरी की 03 कार (01 थार कार, 01 क्रेटा कार, 01 ईको स्पोर्टस कार) व अभियुक्त नीरज के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। पूछताछ एवं/अपराध करने का तरीका-मे अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर है, जोकि गाड़ियों के सर्विस सेन्टर के बाहर जाकर गार्ड रूम के आस-पास रैकी करके मौका मिलने पर चाबी चुरा लेते है तथा शोरूम के बाहर खडी गाड़ियों को चुरा लेते है। यह लोग चोरी की गाड़ियों के चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर टेम्पर करके उक्त गाड़ियों को असम बॉर्डर के क्षेत्र के डीलरो से सम्पर्क कर मिजोरम व त्रिपुरा में बेच देते है। अभियुक्तों की निशादेही पर बरामद गाड़ी महिन्द्रा थार रजि0 नं0 यूपी16सीवी-1000 को इन दोनो ने मिलकर कोन्सेप्ट महिन्द्रा सेक्टर-59 नोएडा के बाहर से गार्ड रूम से चाबी चुराकर चोरी किया था, उक्त गाड़ी की चोरी के सम्बध में थाना सेक्टर-58 पर मु0अ0सं0-194 /2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है, जिसका थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मात्र 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण किया गया है। इनसे बरामद गाड़ी ईको स्पोर्ट रजि नं0 डीएल12सीजी-3088 को दिल्ली से चोरी करना बताया गया है जिसका इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को टैम्पर किया गया है। गाड़ी क्रेटा को इनके द्वारा दिनाक 07.01.2023 को दिल्ली से चोरी किया गया था, जिसके सम्बध में ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट पर एफआईआर नं0 0906/2023 पंजीकृत है। पूछताछ पर यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तगण द्वारा अब तक अन्तर्राज्यीय मार्केट में करीबन 60 गाडियां बेची जा चुकी है। इनके द्वारा की गयी अन्य आपराधिक घटनाओं की जानकारी की जा रही है।अभियुक्तों का विवरण- 1.नीरज शर्मा पुत्र अमरपाल शर्मा निवासी ग्राम शक्तिफार्म टैगोर नगर, थाना सितारगंज, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड वर्तमान पता सेक्टर-19, नोएडा उम्र 49 वर्ष।2.अजय सरकार पुत्र सुभाष सरकार निवासी ग्राम बालाकुटी, थाना बॉक्सिर हाट, जिला कोच बिहार, पश्चिम बंगाल उम्र 34 वर्ष। बरामदगी का विवरण-1-गाड़ी ईको स्पोर्ट रजि नं0 डीएल12सीजी-3088 (दिल्ली से चोरी)2-गाड़ी महिन्द्रा थार रजि0 नं0 यूपी 16सीवी -1000 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-194/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-58, नोएडा)3-गाड़ी क्रेटा बिना नम्बर प्लेट (सम्बन्धित एफआईआर नं0 00906/2023 थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट, दिल्ली) 4-अभियुक्त नीरज के कब्जे से 01 अवैध तमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर आपराधिक इतिहास का विवरण- अभियुक्त नीरज शर्मा,पर 1.मु0अ0सं0-194/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सेक्टर-58, नोएडा।2.एफआईआर नं0 000906/2023 थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, दिल्ली।3. 341(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा।4.मु0अ0सं0 168/15 धारा 379 भादवि थाना सी0आर0 पार्क, साउथ दिल्ली। 5.मु0अ0सं0 289/2009 धारा 379 भादवि थाना अशोक नगर, दिल्ली।6.मु0अ0सं0 004032/2015 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना गोविन्दपुरी, दिल्ली।7.मु0अ0सं0 397/2007 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना आनन्द विहार, दिल्ली। 8.मु0अ0सं0 33918/2016 धारा 379 भादवि थाना ई पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट, दिल्ली।9.मु0अ0सं0 005054/2024 धारा 379, 411, 34 भादवि थाना ई पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट, दिल्ली।10.डी0डी0 61बी/2015 धारा 41.1(डी) दंप्रसं0 थाना साकेत, दिल्ली। 11.मु0अ0सं0 948/2015 धारा 380, 411 भादवि थाना न्यू अशोक नगर, दिल्ली।12.मु0अ0सं0 ई-032495/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना हरिनगर, दिल्ली।13.भादवि थाना अशोक नगर, दिल्ली।14.मु0अ0सं0 277/2015 धारा 379 भादवि थाना दाबरी, दिल्ली।15. धारा 379 भादवि थाना दाबरी, दिल्ली।16.भादवि थाना ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया, दिल्ली।17 धारा 379, 411 भादवि थाना न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, दिल्ली।18.भादवि थाना शालीमार बाग, दिल्ली।अभियुक्त अजय ,पर 1.मु0अ0सं0- 194 /2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना सेक्टर-58, नोएडा। 2.एफआईआर नं0 000906/2023 थाना ई- पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, दिल्ली।3.मु0अ0सं0 195/26 धारा 303(2), 317(2), 317(5), 318(2), 336(2), 341(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा 4.भादवि थाना बौंगगांव, पश्चिम बंगाल,पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












