कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के द्वितीय दल को कैलाश मानसरोवर भवन, इंदिरापुरम से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया विदा”

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के द्वितीय दल को कैलाश मानसरोवर भवन, इंदिरापुरम से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया विदा”

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 : शिवत्व की ओर बढ़ते कदम…यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मा का भगवान शिव की ओर एक दिव्य एवं अलौकिक आह्वान है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के अंतर्गत आज दिनांक 20 जून, 2026 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से यात्रा के द्वितीय दल का अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य शुभ प्रस्थान सम्पन्न हुआ। प्रस्थान से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने कैलाश मानसरोवर भवन परिसर स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सम्पूर्ण परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा तथा शिवभक्तों के चेहरों पर कैलाशपति के दर्शन की अभिलाषा एवं अपार हर्ष स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था।इस पावन अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर ससम्मान विदा किया गया तथा सभी यात्रियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।यात्रा दल का विवरण पंजीकृत श्रद्धालु – 50 चिकित्सीय परीक्षण के उपरान्त चयनित पूर्णतः स्वस्थ श्रद्धालु – 45 सहयोगी दल – 02 लाइजन ऑफिसर एवं 05 सहायक स्टाफ,सभी यात्रियों को विशेष बसों के माध्यम से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कैलाश मानसरोवर भवन में यात्रियों के लिए आवास, भोजन, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की गई हैं, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि—”कैलाश मानसरोवर यात्रा भारतीय आध्यात्मिक परंपरा, आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय प्रतीक है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के लिए यह गर्व का विषय है ।कि इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा एवं आतिथ्य का माध्यम बन रहा है। प्राधिकरण सभी शिवभक्तों की सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता है तथा भगवान भोलेनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक समृद्धि के लिए प्रार्थना करता है। “गाजियाबाद विकास प्राधिकरण समस्त कैलाश यात्रियों के उज्ज्वल, भी सुरक्षित एवं सफल यात्रा-पथ की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना करता है कि उनकी यह पावन यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं दिव्य अनुभूति से परिपूर्ण हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें