गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश,दिनांक 31.05.2026 को थाना मुरादनगर पर वादिया द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा वादिया के पुत्र राहुल पर मकान व प्लाट बेचने का दवाब बनाना, न बेचने पर जान से मारने की धमकी देना व अभियुक्त गण उपरोक्त के द्वारा एक राय होकर राहुल उपरोक्त के साथ लाठी डण्डो से मारपीट करना जिससे वादिया के पुत्र राहुल की मृत्यु हो जाना। जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल सुसंगत धारा 103 (1)/351(3)/3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचना / साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त अभियोग से धारा 103 (1) बीएनएस का लोप किया गया व धारा 105 बीएनएस की वृद्धि की गयी। तत्पश्चात आज दिनांक 21.06 .2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त अभियोग में वांछित 1. मनीष पुत्र वेदपाल उम्र करीब 31 वर्ष निवासी शिवविहार करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली 2. जोनी पुत्र अशोक कश्यप निवासी बहैटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरी बहन की शादी करीब 07 वर्ष पूर्व राहुल पुत्र राजेन्द्र निवासी राधा कुन्ज कॉलोनी थाना मुरादनगर गाजियाबाद के साथ हुई थी, मेरा बहनोई राहुल शराब का आदी था। जो आय दिन मेरी बहन के साथ झगड़ा करता था। मेरी बहन मुझे और मेरे पापा को टेलीफोन करके झगड़े के बारे में बताती थी, पूर्व में भी मेरे पापा वेदपाल राहुल को समझाने आये परंतु मेरे बहनोई ने कोई बात नही मानी। दिनांक 27/05/2026 को मैं अपनी बुआ के लडका के साथ बहन के घर गया तो मेरे बहनोई राहुल और मेरी बहन का आपस में झगडा हो रहा था। मेरी बहन 7-8 माह की गर्भवती होने के कारण मैंने राहुल को हटाने का प्रयास किया जिससे वो गिर गया, हम राहुल को अपनी गाडी में रखकर इलाज हेतु निवोक अस्पताल ले गये वहां राहुल को डा० के द्वारा मृत घोषित कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. मनीष पुत्र वेदपाल उम्र करीब 31 वर्ष निवासी शिवविहार करावल नगर थाना करावल नगर दिल्ली।2.. जोनी पुत्र अशोक कश्यप निवासी बहैटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें