अनुशासन और ऊर्जा से परिपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के निर्देशन में आयोजित

अनुशासन और ऊर्जा से परिपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के निर्देशन में आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय, जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के निर्देशन में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में श्री जे. रविन्दर गौड पुलिस आयुक्त महोदय, श्री केशव कुमार चौधरी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, श्री धवल जायसवाल पुलिस उपायुक्त नगर ट्रांस हिण्डन जोन, श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन, श्री त्रिगुण बिसेन पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिस लाइन्स में नियुक्त विभिन्न अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण :-प्रशिक्षित योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास ।पुलिस बल ने स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन का संकल्प लिया।पुलिस आयुक्त महोदय ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।अधिक संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।योगाभ्यास में करीब 600 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त महोदय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन का भी आधार है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया।योग और पुलिस बल का संबंध अत्यंत गहरा और सार्थक है। पुलिसकर्मियों का जीवन अनुशासन, सतर्कता और निरंतर सेवा से जुड़ा होता है, जिसमें शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। योग पुलिस बल को तनावमुक्त रहने, कार्यक्षमता बढ़ाने और मानसिक दृढ़ता विकसित करने में सहायक होता है। नियमित योगाभ्यास से पुलिसकर्मी न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बनाए रखते हैं।इस प्रकार योग पुलिस बल के लिए केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो उन्हें समाज की सेवा में और अधिक सक्षम, अनुशासित और सशक्त बनाती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें