एटा: तालाब की गंदगी बनी मगरमच्छों का घर, बच्चों में भय, ग्रामीण परेशान

मरथरा भगवानदास: तालाब की गंदगी बनी मगरमच्छों का घर, बच्चों में भय, ग्रामीण परेशान

संवाददाता योगेंद्र सिंह जनपद एटा। शीतलपुर ब्लॉक के मरथरा भगवानदास गांव में ग्राम प्रधान की दबंगई और लापरवाही के चलते तालाब की साफ-सफाई नहीं हो सकी है। साफ-सफाई के अभाव में तालाब अब गंदगी का अड्डा बन चुका है। हालत यह है कि तालाब में मगरमच्छों का डेरा जम गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

तालाब के पास ही सरकारी स्कूल बना हुआ है। मगरमच्छों की मौजूदगी के कारण स्कूल के बच्चे भयभीत हैं और अभिभावकों में भी डर का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार तीन दिन से मगरमच्छों के रेस्क्यू में जुटी हुई है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की सफाई के लिए धन निकाला जा चुका है, परंतु जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं किया गया। ग्राम प्रधान की मनमानी से गांव के लोग बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी न तो प्रधान ने सुनवाई की और न ही कोई अधिकारी अब तक मौके पर पहुंचा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में संज्ञान लेने और तालाब की तत्काल सफाई कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा के साथ गांव का भय का माहौल भी खत्म हो सके।

ये भी पढ़ें एटा: मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन 21 और 22 जुलाई को

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें