रायबरेली : गांव में घुसकर दो युवकों पर जानलेवा हमला, दो आरोपी पकड़े गए
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के झोथरा खेड़ा गांव में मंगलवार को पांच दबंगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवकों के साथ जमकर मारपीट की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दबंग गांव में घुसकर युवकों पर टूट पड़े। शोर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने दो हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल युवकों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस बाकी तीन हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सरेनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें एटा: तालाब की गंदगी बनी मगरमच्छों का घर, बच्चों में भय, ग्रामीण परेशान












