सुल्तानपुर : हाथी को मथुरा भेजने की कोशिशें जारी, भारी भरकम शरीर बना चुनौती

सुल्तानपुर : हाथी को मथुरा भेजने की कोशिशें जारी, भारी भरकम शरीर बना चुनौती

सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र में बीते 9 दिनों से एक स्थान पर बंधे हाथी को कोर्ट के आदेश पर मथुरा के फरेह स्थित हाथी संरक्षण केंद्र भेजने की प्रक्रिया मंगलवार तड़के शुरू हुई। वन विभाग की टीम सुबह 4 बजे से हाथी को सुरक्षित ढंग से वाहन पर चढ़ाने में जुटी है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।

दरअसल, हाथी की विशाल कद-काठी और असहयोगी व्यवहार के कारण अभियान में लगातार मुश्किलें आ रही हैं। कई बार प्रयास के बावजूद हाथी ट्रक पर नहीं चढ़ पाया। मौके पर मौजूद डॉक्टर, प्रशिक्षक और वन विभाग की टीम हालात को संभालने में जुटी है।

कोर्ट ने पशु क्रूरता से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए हाथी को तत्काल संरक्षण केंद्र भेजने का आदेश दिया था। उसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि भीड़भाड़ या किसी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। विभागीय अधिकारी जल्द ही हाथी को मथुरा भेजने में सफलता मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें रायबरेली : गांव में घुसकर दो युवकों पर जानलेवा हमला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

माननीय मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने गाजियाबाद में की मंडलीय विभागीय समीक्षा बैठक,3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर सभी जनपदों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश

संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, कमिश्नरेट गाजियाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा, गा०बाद समस्त पुलिस को संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं पालन की शपथ दिलाई गई