श्रावण मास में मांस बिक्री पर नहीं लगी लगाम, शासनादेश की खुली अवहेलना

श्रावण मास में मांस बिक्री पर नहीं लगी लगाम, शासनादेश की खुली अवहेलना

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: श्रावण मास के पवित्र माह में प्रदेश सरकार द्वारा अंडा, मांस व बूचड़खानों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद जनपद में सरेआम आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

कोतवाली नगर क्षेत्र के किदवई नगर में खुलेआम मांस की बिक्री जारी है। स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

आरोप है कि कई दुकानों पर भारी मात्रा में मांस बेचा जा रहा है, जिससे शासन के सख्त निर्देशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

श्रावण मास में ऐसा कृत्य भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, स्थानीय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है, जिससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें सुल्तानपुर : हाथी को मथुरा भेजने की कोशिशें जारी, भारी भरकम शरीर बना चुनौती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें