जनसमस्याओं के समाधान व योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रशासन निभा रहा है अपनी सक्रिय भूमिका: जिलाधिकारी श्री रविन्द कुमार मॉंदड
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर







दिनांक : 22 जून, 2026 गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान राजस्व, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, समाज कल्याण तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्र एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाना चाहिए। ,अवैध अतिक्रमण एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रभावी अभियान जारी”
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के नेतृत्व में जनपद में अवैध अतिक्रमणकारियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा संचालित “गरीब का गृह प्रवेश” अभियान के माध्यम से उन गरीब, असहाय एवं वंचित व्यक्तियों को न्याय दिलाया जा रहा है, जिनकी मकान, दुकान अथवा अन्य संपत्तियों पर दबंगों, अपराधियों, अराजक तत्वों अथवा भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। प्रशासन ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को उनकी संपत्ति पर पुनः कब्जा दिलाकर सम्मानपूर्वक गृह प्रवेश भी सुनिश्चित करा रहा है। संवेदनशील प्रशासनिक कार्यशैली से बढ़ा जनता का विश्वास,जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा निरंतर जनसुनवाई, त्वरित समस्या-निवारण तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हो रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर, पीड़ित एवं जरूरतमंद नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रशासन सतत प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि जनसुनवाई में नागरिकों की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है तथा आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है। लोगों को यह अनुभूति हो रही है कि शासन एवं प्रशासन उनके अधिकारों की रक्षा तथा समस्याओं के समाधान हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप जनकेंद्रित, उत्तरदायी एवं संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में जनपद प्रशासन निरंतर कार्यरत है। अनेक शिकायतों का मौके पर निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अनेक शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही उनका निस्तारण कराया। साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (जूम) के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संवाद स्थापित कर शिकायतों की जानकारी दी तथा उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-अर्जन) श्री अवनीश सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती ज्योति मौर्य, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री गम्भीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












