मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी,के निर्देशोंको में,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मुरादनगर में 37 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, अनु सूचित जाति वर्ग के 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09, सामान्य वर्ग के 08 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 05 जोड़ों ने प्रतिभाग किया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



दिनांक 20 जून 2026 गाजियाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड मुरादनगर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 37 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति वर्ग के 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09, सामान्य वर्ग के 08 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 05 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। योजना के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को लगभग रुपए 21,000 मूल्य की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जिसमें वर-वधु के वस्त्र, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में रुपए 64,000 की धनराशि हस्तांतरित किए जाने का भी प्रावधान है। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 32 हिन्दू जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे एवं जयमाल के साथ सम्पन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय के 05 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम में विधायक मुरादनगर श्री अजीतपाल त्यागी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर श्री राजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद श्री कुमार सौरभ, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं खण्ड विकास अधिकारी मुरादनगर श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद श्री संदीप चौधरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), समाज कल्याण विभाग तथा विकास खण्ड मुरादनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा। (संदीप चौधरी)जिला समाज कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद, केमरामैन अमित सूर्यवंशी के साथ, संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा, अन्य मिडिया बन्धु भी मोजुद रहे।












