महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।जनपद में संचालित वन स्टॉप सेंटर का संयुक्त निरीक्षण जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को केंद्र का संचालन और अधिक बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही सेंटर में रह रही महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की मंशा के अनुरूप सेवाएं प्रदान की जाएं।
ये भी पढ़ें इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान












