चौकसी बढ़ाएं, तत्काल कार्रवाई करें और दोषियों पर दर्ज करें एफआईआर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

चौकसी बढ़ाएं, तत्काल कार्रवाई करें और दोषियों पर दर्ज करें एफआईआर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

अवैध खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार, 14 एफआईआर दर्ज, लाखों का जुर्माना खनन माफियाओं को चेतावनी: किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा अवैध खनन अवैध खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, नियम तोडऩे वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पानीपत, 23 जून। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह केवल सरकारी राजस्व की हानि का विषय नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था से भी जुड़ा गंभीर मामला है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी रखें तथा जहां भी अवैध खनन या खनिज परिवहन की सूचना मिले, वहां तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खनन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी प्राथमिकता जिले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ वैध खनन गतिविधियों को सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चौकसी बढ़ाएं, नियमित निरीक्षण करें और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की नीतियों के अनुरूप प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और अवैध खनन में संलिप्त तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा, डीएसपी नरेंद्र कादयान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है