औद्योगिक कर्मचारियों को दिया जा रहा व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण

औद्योगिक कर्मचारियों को दिया जा रहा व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण

जिला क्राइम रिपोर्टर : सागर गोयल

पानीपत, 23 जून। जिला उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रधान डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ तथा सचिव गौरव राम करण के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद के कुशल नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को व्यवसायिक प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत की ओर से मोल्ड टेक पैकेजिंग लिमिटेड, प्लॉट नंबर-29, एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, रिफाइनरी रोड, बिड़ला पेंट्स के निकट, पानीपत में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में कंपनी के लगभग 23 कर्मचारियों को प्राथमिक चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। प्रशिक्षण का संचालन रेड क्रॉस के प्रवक्ता प्रदीप द्वारा किया जा रहा है।

प्रवक्ता प्रदीप ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घायल एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता प्रदान करने, घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने, अत्यधिक रक्तस्राव को नियंत्रित करने तथा सांस रुक जाने की स्थिति में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर व्यक्ति की जान बचाने संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया तथा महत्वपूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रवक्ता प्रदीप का विशेष आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें इंडो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें