बिना मुआवज़ा दिए किसानों की ज़मीन पर बाइपास निर्माण का आरोप, विरोध तेज
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज अजहारा क्षेत्र स्थित बेलहा गांव में एनएच-31 बाइपास निर्माण को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। किसानों का आरोप है कि बिना नोटिस और बिना मुआवज़ा दिए उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
किसानों के अनुसार खेतों में जबरन समतलीकरण कराया जा रहा है, जिससे धान की खेती प्रभावित हो रही है और रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से न्याय की मांग की है। वहीं किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को शीघ्र मुआवज़ा नहीं मिला तो लालगंज से दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि अभिलेखों की जांच चल रही है और पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवज़ा दिया जाएगा।स्थिति पर प्रशासन की अगली कार्रवाई और किसानों के आंदोलन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
ये भी पढ़ें चौकसी बढ़ाएं, तत्काल कार्रवाई करें और दोषियों पर दर्ज करें एफआईआर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ।












