चेकिंग अभियान में जैथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध तमंचों और कारतूसों सहित गिरफ्तार।

चेकिंग अभियान में जैथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध तमंचों और कारतूसों सहित गिरफ्तार।

संवाददाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बरामदगी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जैथरा पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे तथा तीन जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ विनय पुत्र राजवीर निवासी नगला धुंआ, थाना सिढपुरा, जनपद कासगंज तथा हर्षित पुत्र अविनाश निवासी वहोरनपुरा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना जैथरा में मुकदमा संख्या 212/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक निखिल कौशिक, कांस्टेबल रवेन्द्र कुमार, शेरपाल सिंह और गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें