भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर लालगंज में कैंडल मार्च
लालगंज, प्रतापगढ़।बिहार प्रदेश के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण को लेकर बुधवार को जनपद प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में कैंडल मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार संगठन की प्रतापगढ़ कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस कैंडल मार्च के माध्यम से घटना पर रोष व्यक्त किया गया।
कैंडल मार्च में संगठन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय शुक्ल समाजसेवी, राष्ट्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र मधुबनी, राष्ट्रीय महासचिव मंडन मिश्र, अधिवक्ता संतोष पांडेय, अधिवक्ता जितेंद्र तिवारी, अधिवक्ता श्रीश पांडेय, सोनू तिवारी कुलदीप, बृजेंद्र पांडेय मंडल, अधिवक्ता सिंटू मिश्र, अनिल सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में राष्ट्रपति को सौंपा गया ज्ञापन












