गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट,पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम एवं थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाँच बैंक्वेट हाल ,ग्रीन औरा, जलसा/संसारा, गोल्डन मोमेंट्स, व्हाइट रोज़ और सिल्वर स्पून, का निरीक्षण किया
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा




गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम एवं थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाँच बैंक्वेट हाल — ग्रीन औरा, जलसा/संसारा, गोल्डन मोमेंट्स, व्हाइट रोज़ और सिल्वर स्पून — का निरीक्षण किया गया। सभी बैंक्वेट हाल को अग्निसुरक्षा व्यवस्था के अनुपालन हेतु धारा 168 बी एन एस एस के अंतर्गत नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता, एग्जिट प्लान तथा व्यवस्थापन की समुचित व्यवस्था की जाँच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।












