जनपद में शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न,छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की की जाए सैंपलिंग:डीएम

जनपद में शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न,छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की की जाए सैंपलिंग:डीएम

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 23 जून, 2026जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में आज एनआईसी सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपदवासियों को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश कुमार मिश्रा एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी द्वारा हाल के दिनों में खाद्य सुरक्षा को लेकर की गई प्रवर्तन कार्यवाहियों, निरीक्षणों एवं सैंपलिंग अभियान की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों की सघन सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रयोगशाला जांच में यदि किसी नमूने में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं अन्य दंडात्मक प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, स्कूलों, कॉलेजों एवं छात्रावासों की कैंटीनों का नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराया जाए, ताकि आमजन को मानकों के अनुरूप स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने फूड फोर्टिफिकेशन, रीयूज्ड कुकिंग ऑयल के सुरक्षित निस्तारण तथा शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थों के उपयोग से संबंधित विषयों पर विस्तृत एडवाइजरी तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके। बैठक में औषधि निरीक्षक द्वारा जनपद में मानकों के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्यवाहियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान ब्लड बैंक, मेडिकल स्टोर्स, दवा निर्माण इकाइयों एवं कॉस्मेटिक उत्पादों की नियमित एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी मेंघा रूपम ने बैठक के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाए जाने की कार्रवाई की गई है, उनके विरुद्ध निर्धारित समय-सीमा के भीतर आरसी जारी करते हुए वसूली की कार्रवाई अनिवार्य रूप से पूर्ण कराई जाए। साथ ही, लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में कहा गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि जनपदवासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, एडीसीपी सुधीर कुमार, औषधि निरीक्षक जय सिंह, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें