किसान दिवस में गूंजे किसानों के मुद्दे, सीडीओ श्री कुमार सौरभ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश,कई शिकायतों के समाधान पर किसानों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

किसान दिवस में गूंजे किसानों के मुद्दे, सीडीओ श्री कुमार सौरभ ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश,कई शिकायतों के समाधान पर किसानों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक: 24 जून 2026गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उप कृषि निदेशक द्वारा पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की अनुपालन आख्या का विस्तृत विवरण किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कई शिकायतों के समाधान पर किसानों ने संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित शिकायतों का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्रवाई की आख्या संबंधित किसान एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से सूचना प्रेषित की जाए। रहीसपुर-सदरपुर सड़क एवं नाली निर्माण पर हुई चर्चा ग्राम रहीसपुर निवासी कृषक श्री राजवीर सिंह ने रहीसपुर से सदरपुर तक सड़क एवं नाली निर्माण की मांग उठाई। इस संबंध में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य का टेंडर स्वीकृत हो चुका है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करने पहुंची टीम का ग्रामीणों द्वारा यह कहते हुए विरोध किया गया कि भूमि मुआवजे का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। सीडीओ ने सहायक अभियंता सुश्री आकृति मित्तल को निर्देश दिए कि शुक्रवार तक संबंधित किसानों से वार्ता कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं।

गन्ना भुगतान में तेजी लाने के निर्देश

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र सिंह द्वारा गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाए जाने पर वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने बताया कि लगभग 30 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है तथा शेष भुगतान भी शीघ्र कराया जाएगा। सीडीओ ने निर्देश दिए कि आगामी किसान दिवस में जिला गन्ना अधिकारी एवं संबंधित चीनी मिल के प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। ईशापुर-त्यौड़ी मार्ग निर्माण कार्य योजना में शामिल श्री बिजेन्द्र सिंह द्वारा ईशापुर-त्यौड़ी मार्ग निर्माण की मांग पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि इस मार्ग को चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है।ईनायतपुर में क्षतिग्रस्त सड़क की जांच के निर्देश भारतीय किसान यूनियन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज नागर ने शिकायत की कि ईनायतपुर में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल के कारण संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। एनएचएआई की नामित एजेंसी के प्रतिनिधि ने मौके पर सर्वे के बाद सड़क क्षतिग्रस्त न होने की बात कही। वहीं उप जिलाधिकारी गाजियाबाद की रिपोर्ट में सड़क पर गड्ढों की पुष्टि की गई। इस पर सीडीओ ने एनएचएआई एवं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा आगामी किसान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा।जलभराव एवं कूड़ा निस्तारण परसख्त निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रजापुर को मानकी गांव में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।वहीं नगर निगम गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि कूड़ा निस्तारण के उपरांत अवशेष सामग्री मार्गों पर न छोड़ी जाए।120 से अधिक किसानों ने किया प्रतिभाग बैठक में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी श्री मनोज नागर, श्री बिजेन्द्र सिंह, श्री राजवीर सिंह सहित लगभग 120 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विद्युत, सिंचाई, गन्ना, लोक निर्माण, पशुपालन, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कुछ विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें