गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की पुलिस टीम का सहरानिय कार्य,थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की पुलिस टीम का सहरानिय कार्य,थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 23.06.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले,थाना मुरादनगर पर वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी का बैग चोरी कर ले जाना जिसमें (एक मोबाइल फोन सैमसंग व स्मार्ट वॉच एप्पल) थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर पर तत्काल सुसंगत धारा- 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। तत्पश्चात आज दिनांक 24.06. 2026 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इनपुट, सर्विलांस के आधार पर उपरोक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों

1. मोहित पुत्र चंगीलाल निवासी इन्द्रापुरी मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष
2. 2. परवीन पुत्र सतपाल निवासी नवाब विहार इन्द्रापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष
3. 3. विक्टर पुत्र अलवट निवासी भूपेन्द्रपुरी मोदीनगर गाजियाबद उम्र करीब 43 वर्ष को थाना मुरादनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट वॉच व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुये। उक्त बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 20/06/2026 को हम लोग ई-रिक्शा से गाजिया बाद से मोदीनगर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक स्कूटी फ्लिपकार्ट हब के सामने खडी थी, उस स्कूटी पर एक बैग रखा था। हमने मौका पाकर बैग को चोरी कर लिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1. मोहित पुत्र चंगीलाल निवासी इन्द्रापुरी मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष। 2. परवीन पुत्र सतपाल निवासी नवाब विहार इन्द्रापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 28 वर्ष। 3. विक्टर पुत्र अलवट निवासी भूपेन्द्र पुरी मोदीनगर गाजियाबद उम्र करीब 43 वर्ष बरामदगी का विवरण -कब्जे से चोरी का 01 मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट वॉच व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग अभियुक्तगण के विरूद्ध उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है।अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मुरादनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें