मोहर्रम को लेकर चिलबिला कर्बला स्थल का निरीक्षण, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश

मोहर्रम को लेकर चिलबिला कर्बला स्थल का निरीक्षण, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के चिलबिला स्थित कर्बला स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।उन्होंने जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है ताकि मोहर्रम पर्व जनपद में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें