घण्टाघर क्षेत्र में एसपी दीपक भूकर का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 26 जून 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के घण्टाघर एवं आसपास के संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर तैनात पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी पालन तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान मुख्य बाजार, चौराहों, घण्टाघर क्षेत्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत आकलन किया गया। पुलिस बल को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी पुलिस कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए कि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगामी त्योहारों एवं संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़ें मोहर्रम को लेकर चिलबिला कर्बला स्थल का निरीक्षण, एसपी ने दिए आवश्यक निर्देश












