मोहर्रम के दृष्टिगत रामापुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मोहर्रम के दृष्टिगत रामापुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना प्रभारी फतनपुर श्री मनीष कुमार त्रिपाठी एवं पुलिस बल के साथ कस्बा रामापुर में फ्लैग मार्च किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आयोजित फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया गया।अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मियों को सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है ताकि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें घण्टाघर क्षेत्र में एसपी दीपक भूकर का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें