अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस को मिली सफलता

अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पट्टी पुलिस को मिली सफलता।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पट्टी पुलिस ने अपहरण के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना पट्टी पुलिस द्वारा अभियुक्त अमित कश्यप को थाना क्षेत्रान्तर्गत ढकवा तिराहा मोड़, पट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

ये भी पढ़ें मोहर्रम के दृष्टिगत रामापुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें