अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, डम्पर-जेसीबी सीज BMW से हटवाई गई ब्लैक फिल्म

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, डम्पर-जेसीबी सीज BMW से हटवाई गई ब्लैक फिल्म

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और उपजिलाधिकारी पट्टी के नेतृत्व में थाना पट्टी क्षेत्र में सघन जांच अभियान संचालित किया गया।शुक्रवार को बीबीपुर बारडीह क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर एक डम्पर और एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।अभियान के बाद वाहन चेकिंग के दौरान एक BMW कार पर निर्धारित मानकों के विपरीत लगी ब्लैक फिल्म पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।प्रशासन ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें रामापुर ताजिया जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ रानीगंज ने ड्यूटी प्वाइंट्स का लिया जायजा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें