दैनिक चक्र फाउंडेशन एवं दैनिक चक्र न्यूज़ ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, 10 मुहर्रम पर किया खीर वितरण

दैनिक चक्र फाउंडेशन एवं दैनिक चक्र न्यूज़ ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, 10 मुहर्रम पर किया खीर वितरण

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। सामाजिक सरोकार और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए दैनिक चक्र फाउंडेशन एवं दैनिक चक्र न्यूज़ की एटा टीम द्वारा 10 मुहर्रम के अवसर पर खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी विष्णु दत्त रावत, काव्यांश रावत, अमन अहमद,धर्मेंद्र चौहान अमित चौहान और सदस्य स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हजरत इमाम हुसैन की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद करना तथा समाज में भाईचारे, प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देना रहा। 10 मुहर्रम, जिसे आशूरा के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र दिन माना जाता है। इसी दिन करबला की जंग में हजरत इमाम हुसैन ने सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी शहादत आज भी अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धैर्य, त्याग और इंसानियत की मिसाल मानी जाती है। खीर वितरण कार्यक्रम में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रसाद स्वरूप खीर ग्रहण की और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
दैनिक चक्र फाउंडेशन एवं दैनिक चक्र न्यूज़ की एटा टीम ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज सेवा, मानवता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें