पोषाहार की गुणवत्ता पर डीएम अभिषेक पांडेय का सख्त एक्शन, कुंडा के टीएचआर प्लांट पर औचक निरीक्षण

पोषाहार की गुणवत्ता पर डीएम अभिषेक पांडेय का सख्त एक्शन, कुंडा के टीएचआर प्लांट पर औचक निरीक्षण

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शनिवार को कुंडा क्षेत्र के ग्राम बछन्दामऊ स्थित सूरज प्रेरणा लघु उद्योग (टीएचआर प्लांट) का औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचने से प्लांट में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्पादन प्रक्रिया, साफ-सफाई तथा तैयार किए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कुंडा को पूरे निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराने के साथ-साथ सभी प्रकार के पोषाहार के नमूने एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि पोषाहार की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीएम के इस औचक निरीक्षण से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और संबंधित विभागों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें