प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट
प्रतापगढ़ जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सांगीपुर–लालगंज क्षेत्र के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके पर करीब 200 किलो लहन नष्ट कराया गया।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती लगातार जारी रहेगी।इसके साथ ही आबकारी टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और ऐसे कारोबार में शामिल न होने की अपील की। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे ठिकानों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
ये भी पढ़ें पट्टी में काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों पर पुलिस सख्त, सीओ ने दी चेतावनी












