पट्टी में काली फिल्म और हूटर लगे वाहनों पर पुलिस सख्त, सीओ ने दी चेतावनी।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पट्टी, प्रतापगढ़। यातायात नियमों के पालन को लेकर पट्टी सर्किल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में आसपुर देवसरा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर वाहन के शीशों पर गहरी काली फिल्म लगी पाई गई। पुलिस ने वाहन को रोककर मौके पर ही काली फिल्म हटवाई और वाहन चालक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों में अवैध काली फिल्म या हूटर लगे हैं, वे पट्टी सर्किल क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले इन्हें हटा लें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर न केवल काली फिल्म हटवाई जाएगी, बल्कि संबंधित वाहन का चालान भी किया जाएगा। पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: गंगा एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ भीषण सड़क हादसा, मासूम बच्ची समेत तीन गंभीर घायल












