ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने क्षेत्र के सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास से रतन केशरवानी एवं दीपांशु सिंह को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 101.39 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रतापगढ़ पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें