“हर बच्चे तक पहुंची सुरक्षा की दो बूंदें: वार्ड 15 नयापारा में पल्स पोलियो अभियान बना जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा का उदाहरण”

“हर बच्चे तक पहुंची सुरक्षा की दो बूंदें: वार्ड 15 नयापारा में पल्स पोलियो अभियान बना जन-जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा का उदाहरण”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। भारत सरकार के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 15 नयापारा में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया तथा सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मितानिन चमेली साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सनत साहू,पीला भट्ट, लक्ष्मी सिन्हा, तथा वार्ड पार्षद रश्मि फनेन्द्र मिश्रा की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि वार्ड का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को समय-समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अभियान में वार्डवासियों का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के इस सफल आयोजन ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें