बागवाला में सक्रिय भू माफिया गिरोह का खुलासा

बागवाला में सक्रिय भू माफिया गिरोह का खुलासा पीड़िता ने सीएम योगी से लगाई गुहार

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान 

एटा:  बागवाला क्षेत्र में भू माफियाओं के सक्रिय गिरोह की करतूतों से परेशान एक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता उर्मिला देवी पत्नी सुनहरी लाल, निवासी दिनेश नगर ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार को सौंपा और सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

उर्मिला देवी का आरोप है कि भू माफिया सहखातेदारों की कीमती ज़मीनों को निशाना बनाते हैं और मिलीभगत कर रोड साइड कीमती भूमि पर कब्जा कर उसे बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि बघेल नगर गड़ियाहार निवासी महावीर सिंह बघेल, जो इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है, न्यायालय में भूमि विहीन बनकर पट्टा निरस्तीकरण का मुकदमा करता है और दूसरी ओर 30-40 लोगों को साथ लेकर उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा करने का प्रयास करता है।

पीड़िता ने खुलासा किया कि यह गिरोह ‘रात्रिचर’ नाम से काम करता है और स्टांप चोरी कर अपने ही ग्रुप के सदस्यों के नाम पर फर्जी बैनामा करा देता है। अब तक यह गिरोह कम से कम 10 अन्य लोगों को भी अपना शिकार बना चुका है। इनमें सुभाष चंद्र (गाटा संख्या 1022), प्रदीप कुमार (गाटा संख्या 1861, 1862), रायसिंह (गाटा संख्या 1861, 1862, 1814, 1859) और लक्ष्मी नारायण (गाटा संख्या 1022) आदि शामिल हैं।

उर्मिला देवी ने कहा कि यदि जमीनी स्तर पर जांच की जाए और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन खंगाली जाए, तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से इस भू माफिया गिरोह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने आरटीसी का निरीक्षण कर रिक्रूटों संग किया सैनिक सम्मेलन

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया