प्रतापगढ़: कार सवार युवकों ने बीच सड़क बस कंडक्टर और ड्राइवर को पीटा

कार सवार युवकों ने बीच सड़क बस कंडक्टर और ड्राइवर को पीटा, पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात

प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बस को रोककर कार सवार युवकों ने बस कंडक्टर और चालक को बेरहमी से पीट दिया। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की भंगवा चौकी के सामने हुई, जहां पुलिस की मौजूदगी के बावजूद युवकों के हौसले बुलंद दिखे।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कार सवार युवकों और बस स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और युवकों ने बस को बीच सड़क पर रुकवाकर चालक और कंडक्टर पर हमला बोल दिया।

पिटाई की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को नगर कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, यात्रियों को काफी देर तक सड़क पर परेशान होना पड़ा। बाद में उन्हें दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

इस मामले में अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: स्कूल के बाहर छात्र को पीट पीटकर किया घायल, मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया